18 नवंबर 2014 - 19:06
 शहादत प्रेमी कार्यवाही, ज़ायोनी अपराधों का जवाब है

फ़िलिस्तीनी दलों व गुटों ने अतिग्रहित क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही को ज़ायोनियों के अपराधों का जवाब बताया है।

फ़िलिस्तीनी दलों व गुटों ने अतिग्रहित क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही को ज़ायोनियों के अपराधों का जवाब बताया है।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ार्मेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी जेहाद आंदोलन के प्रवक्ता दाऊद शहाब ने मंगलवार को क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही की प्रतिक्रिया में कहा, “ यह कार्यवाही क़ुद्स और मस्जिदुल अक़सा पर ज़ायोनियों के अतिक्रमण का जवाब है।”
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अतिग्रहित क़ुद्स में शहादत प्रेमी कार्यवाही को ज़ायोनी शासन के अत्याचारों पर स्वाभाविक प्रतिक्रिया बताते हुए बल दिया कि यह कार्यवाही ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ संघर्ष में उल्लेखनीय प्रगति है। हमास ने मस्जिदुल अक़सा में ज़ायोनियों के नियमित प्रेवश, इस मस्जिद के अनादर, पश्चिमी तट पर मस्जिद को आग लगाने तथा फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर हमले और उनकी गिरफ़्तारी को इस शहादत प्रेमी कार्यवाही का कारण बताया।
हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने भी कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपने पवित्र स्थलों की रक्षा की सभी संभावनाओं को प्रयोग करना चाहिए और मस्जिदुल अक़सा फ़िलिस्तीनियों के लिए लाल रेखा है।हमास के एक सदस्य हुसाम बदरान ने भी इस शहादत प्रेमी कार्यवाही को प्रतिरोध की कार्यवाही में उल्लेखनीय प्रगति तथा ज़ायोनी शासन के अपराधों का मुंहतोड़ उत्तर बताया।
फ़त्ह आंदोलन के प्रवक्ता अहमद अस्साफ़ ने भी कहा कि शहादत प्रेमी कार्यवाही ज़ायोनी शसान के अतिक्रमण और फ़िलिस्तीनियों पर इस शासन के लंबे समय से अत्याचार पर स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।
फ़िलिस्तीन के अलमुजाहेदीन आंदोलन ने भी इस शहादत प्रेमी कार्यवाही का समर्थन करते हुए ज़ायोनी शासन से निपटने के लिए मुक़ाबला तेज़ करने पर बल दिया।अतिग्रहित क़ुद्स के हारनोफ़ मुहल्ले में स्थित ज़ायोनी उपासना स्थल सिनेगॉग में दो फ़िलिस्तीनियों की शहादत प्रेमी कार्यवाही में 7 ज़ायोनी मारे गए और 13 अन्य घायल हुए। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाले दोनों फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और ज़ायोनी युद्ध मंत्री मूशे यालून ने इस कार्यवाही के बाद अतिग्रहित क़ुद्स का अपना दौरा रद्द कर दिया।